कलान: गंगा, रामगंगा बहगुल नदियों में जल स्तर बढ़ने से कई गांव में पानी घुसा, खेत हुए जलमग्न
शाहजहांपुर जनपद तहसील कलान व जलालाबाद में गंगा, राम गंगा एवं बहगुल नदियों का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे वाले गांव में दहशत का माहौल है।नदियों का पानी खेतों में भर गया है.जलालाबाद मे राम गंगा व वहगुल नदी में जल स्तर बढ़ा बढ़ने से ग्राम कसारी के चारो तरफ पानी भरा गया है।गांव का सपर्क मार्ग कटनें से ग्रामीण ब स्कूली बच्चे पानी से उतर कर घर पहुच रहे हैं।