कलान: मिर्जापुर कस्बे में दुर्घटना में बॉइक सवार फूफा-भतीजे घायल,फूफा की हालत गम्भीर
शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर कस्बे में मुरादाबाद-फरुखाबाद स्टेट हॉइवे पर बॉइक ओवरटेक करते समय बराबर से निकल रही दूसरी बॉइक से टकरा गई। जिससे एक बॉइक पर सवार फूफा-भतीजे घायल हो गये। इनमें फूफा की हालत गम्भीर है। दोनो बॉइक सवार हेलमेट नहीं लगाये थे। जबकि दूसरी बॉइक सवार मामूली रूप से चोटिल हो गये।