कलान: रामगंगा नदी में बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने आसपास के लोगों को नदी से दूर रहने की दी सलाह
शाहजहांपुर जिले के तहसील जलालाबाद व कलान से होकर बहने वाली गंगा, रामगंगा और उनकी सहायक नदियों में उफान जारी रहा। हालांकि, कलान के भैंसार बांध पर बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर सिर्फ एक सेमी बढ़कर 141.08 मीटर हुआ है, लेकिन सुबह नरौरा बैराज से निकले एक लाख 28 हजार 716 क्यूसेक पानी से गंगा में उफान बढ़ने के आसार हैं। इससे तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा है.