छठ के गीत केवल लोकगीत नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मिक अभिव्यक्ति हैं। इनमें मिट्टी की सुगंध, लोकआस्था की गहराई, अपनों से बिछड़ने का दर्द और घर लौटने की उम्मीद एक साथ धड़कती है। पलायन भी बिहार के इसी दर्द का हिस्सा है। लेकिन बदलते बिहार में बिहार सरकार द्वारा उद्योग और रोजगार के नए अवसरों के माध्यम से इस तस्वीर को बदलने के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। छठ अपनों के पास लौटने, अपनी मिट्टी से जुड़ने और अपने हुनर व सामर्थ्य से अपने ही प्रदेश की संभावनाओं को साकार करने का अवसर भी है। यही हमारी मिट्टी की पुकार है।
इस साल छठी मैया से कामना है कि जमुई में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। हमारे युवा नशे से दूर रहकर अपने सपनों को साकार करें, बच्चे अच्छे संस्कार और शिक्षा प्राप्त करें तथा हर नागरिक अपने सामर्थ्य से एक विकसित, स्वस्थ और नशामुक्त जमुई के निर्माण में योगदान दे।
इसी आस्था, स्वच्छता और नशामुक्त जमुई बनाने के संकल्प के साथ जिला प्रशासन छठ महापर्व की तैयारियों में जुट गया है। घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास जारी है, ताकि हर श्रद्धालु सुरक्षित, स्वच्छ और भक्तिमय वातावरण में लोकआस्था के इस महापर्व को मना सके।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar #chathpuja2026
#jamuiupdates
#CMSamrat
#samratchoudhary
Jamui, Bihar | Oct 30, 2026