डिंडौरी: डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने भाजपा सरकार को घेरा
डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतो को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए बीजेपी सरकार को घेरा जिसके चलते पोस्ट सोशल मीडिया में शनिवार सुबह 10:00 बजे से वायरल हो रहा है। दरअसल विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए बताया कि गलती मोदी सरकार की है कीमत जनता चुकाएगी ₹3 का झटका आ चुका है बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी।