शाजापुर: जिले में हुई आकस्मिक वर्षा व ओलावृष्टि से नुकसानी आंकलन के कलेक्टर ने दिए राजस्व अधिकारियों को निर्देश राजस्व अमला रवाना
मंगलवार को शाजापुर जिले में हुई आकस्मिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से कई गांव में किसानों की खेतों में खड़ी फसल को नुकसान हुआ है।तेज आंधी,हवा के साथ ओले भी गिरे हैं ।जिसके चलते जिले के कई गांवों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है।इसी को देखते हुए कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिले के राजस्व अधिकारियों को संभावित नुकसान के आंकलन के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए है।