शाजापुर: एबी रोड फोरलेन बाईपास पर पैदल चल रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
एबी रोड फोरलेन बाईपास पर मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी लगने पर युवक के परिवार और समाज के लोग बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए।