शाजापुर: 14 माह के बालक की उपचार के दौरान हुई मौत, निजी अस्पताल के खिलाफ परिजनों ने लगाया लापरवाही बरतने का आरोप ,जांच की मांग की
21फरवरी को14माह के शिवाय को दस्त की शिकायत होने पर उपचार के लिए शाजापुर स्थित व्यास नर्सिंग होम पर रात को बच्चे को उपचार के लिए भर्ती कर दिया लेकिन उसे देखने के कोई डॉक्टर रात भर नहीं आया।डॉक्टर की बिना सलाह लिए उसे रातभर बोतल चढ़ाई गई और 6 इंजेक्शन लगा दिए तबीयत बिगड़ी देख हम उसे उज्जैन उपचार के लिए ले गए। जहां उसकी मौत हो गई ।परिजन बोले निष्पक्ष जांच हो।