शाजापुर: भारतीय ज्ञान परंपरा विविध संदर्भ विषय पर हुई कार्यशाला के भोपाल से हुए प्रसारण से जुड़े बीकेएसएन कॉलेज के विद्यार्थी
मध्य प्रदेश शासन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भोपाल में भारतीय ज्ञान परंपरा विविध संदर्भ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मंगलवार से शुरू हुआ। इसके उद्घाटन सत्र में महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी अतिथि के तौर पर शामिल हुए। बीकेएसएन कॉलेज में भी कार्यशाला के उद्घाटन के हुए सीधे प्रसारण को विद्यार्थियों ने देखा।