सिहोरा: वार्ड नंबर एक हडहा मोहल्ला में एक आरोपी चार पुराने देशी कट्टे व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
मुखविर से सूचना प्राप्त हुई की हडहा मोहल्ला का भानू तिवारी किसी व्यक्ति से दबी जुबान में किसी को अवैध देसी कट्टा मामे द ढाबा के पीछे देने जाने को कह रहा है। पुलिस ने बताए हुए स्थान पर दबिश दी तभी सिलोडी रोड मुरुम खदान के पास एक व्यक्ति नीले रंग की शर्ट पहने हुए हाथ में कत्थई रंग का थैला लिए दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा।