कोरबा शहर इन दिनों बढ़ते ट्रैफिक जाम से जूझ रहा है। एक ओर सड़कों पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, तो दूसरी ओर सड़क किनारे फैली दुकानदारी और अतिक्रमण ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर सुबह से लेकर देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क का बड़ा हिस्सा दुकानों और ठेलों के कब्जे में होने से यातायात प्रभावित हो रहा है।
हालात ऐसे हैं कि लोगों को कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में भी काफी समय लग रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे, नौकरीपेशा लोग और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अभी तक कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा।
बढ़ती आबादी, लगातार बढ़ते वाहन और सड़कों पर फैलता अतिक्रमण अब शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बन चुका है।
अब सवाल यह है कि आखिर कोरबा को ट्रैफिक जाम से रा�
Korba, Korba | Jun 10, 2026