छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची खनिज विभाग की केंद्रीय और जिला टीम पर रेत माफियाओं द्वारा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांधी चौक के पास रसूखदार माफिया लड्डन ख़ान और उसके साथियों ने टीम को घेरकर गाली-गलौज की और सुरक्षा में तैनात आरक्षक के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपी सरकारी हिरासत से अवैध रेत से लदे जब्त वाहन को जबरन छुड़ाकर मौके से फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
इस दुस्साहसिक वारदात के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य आरोपी लड्डन ख़ान सहित अन्य के खिलाफ थाना गांधीनगर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। कोरिया तिहरे हत्याकांड के बाद उपजे तनाव के बीच सरकारी टीम पर हुए इस हमले से स्थानीय स्तर पर माफियाओं को मिल रहे राजनीतिक संरक्षण के आरोप भी तेज हो गए हैं। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों की धरपकड़ और वाहन की तलाश में जुट गई है।
#Ambikapur
Korba, Korba | Jun 24, 2026