दीया मिर्जा ने हाल ही में निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान को अपने खूबसूरत घर पर उनके यूट्यूब चैनल के लिए इन्वाइट किया। दोनों ने साथ मिलकर हेल्दी बनाना ब्रेड भी बनाई। इस मजेदार मुलाकात के दौरान, दीया ने सलमान खान के साथ फिल्म 'तुमको ना भूल पाएंगे' की शूटिंग के दिनों को याद किया, जिसमें सुष्मिता सेन उनकी को-स्टार थीं।
जब फराह ने सुझाव दिया कि दीया मिर्जा को सलमान के साथ फिर से काम करना चाहिए, तो एक्ट्रेस ने कहा कि अब वह यंग एक्ट्रेसेस के साथ काम करेंगे। दीया ने उस समय को याद किया जब सलमान ने उनके करियर के शुरुआती दिनों में उनसे कहा था कि एक दिन वह पर्दे पर उनकी मां का किरदार निभाएंगी।
दीया ने कहा, 'उन्होंने (सलमान) मेरी पहली फिल्म में ही मुझसे कहा था कि देखना एक दिन तू मेरी मां का रोल करेगी।' दीया ने बताया कि सलमान की भविष्यवाणी सुनकर वह बेहद घबरा गई थीं। उन्होंने कहा, 'मैं 19 साल की थी। मैं, राजपाल यादव और एसके (सलमान खान) एक शॉट का इंतजार कर रहे थे�
Korba, Korba | Jun 24, 2026