नईसराय: दुग्ध सम्पर्क समृद्धि अभियान के तीसरे चरण को लेकर नई सराय में आयोजित किया गया प्रशिक्षण
13 जुलाई से शुरू हो रहे मुख्यमंत्री दुग्ध सम्पर्क अभियान के तीसरे चरण को लेकर रविवार शाम 4 बजे नई सराय में एक दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में दुग्ध समृद्धि अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. शिवेंद्र अग्रवाल और मास्टर ट्रेनर डॉ. प्रभात दंडोतिया के अलावा विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र बाथम खासतौर से मौजूद रहे।