कुटुंबा: रिसियप पुलिस ने बभंडीह गांव के समीप एनएच-139 से भारी मात्रा में शराब लदी कार की जब्ती की, धंधेबाज फरार
रिसियप थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार की शाम बभंडीह गांव के समीप एनएच-139 से शराब लदी एक कार जब्त की। हालांकि, पुलिस को देखते ही कार सवार धंधेबाज वाहन सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। अंधेरा और बटाने नदी के आसपास घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर आरोपी भाग निकले।