विद्यालय को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प
एक दिन, एक घंटा, एक साथ" की परिकल्पना के तहत स्वैच्छिक स्वच्छता श्रमदान किया
--
सेवा संकल्प अभियान तथा गाँधी जयंती के उपलक्ष्य मे पीएमश्री शासकीय कन्या हाई स्कूल जेरोन खालसा मे लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेश एवं मेरा युवा भारत निवाड़ी के जिला युवा अधिकारी अनुराग शुक्ला के निर्देशानुसार नगर जेरोन खालसा के पीएमश्री शासकीय कन्या हाई स्कूल मे सेवा पखवाड़ा अंतर्गत राष्ट्रव्यापी स्वच्छता श्रमदान, कचरा प्रबंधन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, इस दौरान "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" की परिकल्पना के तहत नागरिकों और विद्यार्थियों ने स्वैच्छिक स्वच्छता श्रमदान में योगदान दिया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मेरा युवा भारत निवाड़ी के स्वयंसेवक शशांक रावत, संस्था प्राचार्य कृष्ण कुमार बिदुआ, संस्था के शिक्षक सतीश प्रसाद मिश्रा, धर्मेश बिदुआ, अभिलाष पांडेय, दीपक बिदुआ, आलोक गंगेले, हर्षा रावत, पीयूष रावत,अनुराग मिश्रा, चंचल खरया, लक्ष्मी नामदेव, राखी सुत्रकार, रश्मि चौधरी, नीलम तिवारी, किशोरी लाल अहिरवार ने विद्यालय प्रांगण मे झाड़ू लगा कर साफ- सफाई की, विद्यालय को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया, इसके साथ उपस्थित सभी छात्राओं के क्रमबद्ध तरीके साबुन से हाथ धुलाकर छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, स्वच्छता अभियान के उपरांत पीएमश्री शासकीय कन्या हाई स्कूल जेरोन खालसा के परिसर मे पौधारोपण किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पेड़ लगाना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था प्राचार्य कृष्ण कुमार बिदुआ ने कहा सेवा पख़वाडा अंतर्गत स्वच्छता अभियान एवं पौधा रोपण एक पुण्य कार्य है, जिससे हमे शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त होती हैं, प्रदूषण नियंत्रण, वर्षा और जल संरक्षण, मिट्टी का बचाव होता है सभी ने मिलकर स्कूल परिसर व आसपास साफ-सफाई तथा श्रमदान किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari