मोहनलालगंज: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा का पाठ, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
लखनऊ में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर नगराम पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने ग्राम बालसिंह खेड़ा में महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।