हरिहरगंज: हरिहरगंज सतभूरवा, एनएच-139 पर खनिज परिवहन की जांच में बिहार जा रहा हाईवा वाहन जब्त
मेदिनीनगर–औरंगाबाद एनएच-139 पर सतभूरवा समीप महादेवा होटल के सामने खनिज परिवहन की जांच के दौरान बिना वैध चालान स्टोन चिप्स लदे एक हाइवा को जब्त किया गया। जिला खान निरीक्षक हरेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से अवैध खनन एवं खनिज परिवहन से जुड़े वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान हाइवा (जेएच 19 सी 7889) को रोककर कागजात की जांच की गयी।