चौसा: मुरा बाबा स्थान के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवती गंभीर घायल, चालक फरार
Chausa, Buxar | Jun 19, 2026 मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना हुई है। चौसा-कोचस रोड पर बेचनपुरवा स्थित मुरा बाबा स्थान के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय अनिता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुढा डेरा गांव निवासी रामेश्वर सिंह की पुत्री अनिता चौसा से घर लौट रही थीं।