फिरोज़ाबाद: बंबा चौराहा से सवर्ण महासभा ने निकाली बाइक रैली, समान कानून की उठाई मांग
सवर्ण महासभा ने बंबा चौराहा से एक बाइक रैली का शुभारंभ किया। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। साथ ही बताया कि पूरे देश में समान कानून की मांग उठाई गई है। इस दौरान सवर्ण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय संग काफी संख्या में सवर्ण पदाधिकारी मौजूद रहे।