फिरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद सदर विधायक मनीष असीजा के प्रयासों से पीड़ित परिवारों को योगी सरकार से मिली ₹10 लाख की आर्थिक मदद
विगत 12 फरवरी को यमुना एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद के पांच युवकों अंशुमान यादव, शिवकिशन रावत, हिमांशु यादव, जैद खान व सरवर हुसैन की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। फिरोजाबाद सदर विधायक मनीष असीजा द्वारा उक्त घटना से शासन को अवगत कराने के साथ मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद की मांग की गइ थी। जिसे बीते दिन जारी कर दिया गया।