फिरोज़ाबाद: पुलिस ने सैलई सब्जी मंडी चौराहे के पास हथियारों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को अरेस्ट
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ पुलिस ने रविवार की सुवह चेकिंग के दौरान अवैध हथियार तस्कर को सैलई सब्जी मंडी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा ऒर दो जिन्दा कारतूस बरामद किये है। पुलिस की मानें तो आरोपी नाजायज हथियार की सप्लाई करने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।