खंडवा नगर: खंडवा जीआरपी को बड़ी सफलता: ₹1.82 करोड़ का सोना बरामद, फरियादी ही निकला लूट का मास्टरमाइंड
खंडवा जीआरपी और आरपीएफ ने जांच में बड़ा खुलासा किया है। फरियादी सागर पारख ने खुद को लूट का शिकार बताया, पर जांच में पता चला कि वही मास्टरमाइंड था। उसने अपने साथियों को डेढ़ किलो सोना सौंपकर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने ठाणे से सोना जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी रविवार दोपहर 1 बजे के लगभग मिली है।