खंडवा नगर: खंडवा में आज RSS का पथ संचलन, आधा शहर नो-व्हीकल जोन, 8 पंक्तियों में 5 हजार स्वयंसेवक होंगे शामिल
खंडवा शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी पथ संचलन नार्मल स्कूल ग्राउंड से रविवार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। संघ की शताब्दी वर्ष के अवसर पर निकलने वाले संचलन में शहर की 25 बस्तियों से पांच हजार से अधिक स्वयंसेवक शामिल होंगे। संचलन के पहले नार्मल स्कूल प्रांगण में स्वयंसेवक योग प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी रविवार सुबह 9 बजे के लगभग मिली है।