शाहजहांपुर मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं छात्राओं को किया गया जागरूक।
*इस दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) एवं 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) प्रमुख हैं। साथ ही इन हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग एवं उनकी कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से बताया गया।*
*शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने हेतु निरंतर जागरूकता कार्यक्रम एवं एण्टी रोमियो चेकिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं।*