पोड़ैयाहाट: गांधी मैदान गोड्डा में नेट बॉल लीग मैच का आयोजन, चयनित खिलाड़ी ज़िला टीम का हिस्सा बनेंगे
गांधी मैदान गोड्डा में रविवार को नेटबॉल लीग मैच का आयोजन किया गया। इसके चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय टीम के हिस्सा होंगे।नेटबॉल संघ से मिली जानकारी के अनुसार स्कूली लेवल के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की एक टीम बनाई जाएगी जो रांची में होने वाले राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेगी।