धमदाहा: धमदाहा के कठबजरा निवासी विनय सिंह बने मीरगंज भाजपा के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष
प्रखंड क्षेत्र के कठबजरा गांव निवासी विनय सिंह को भाजपा ने मीरगंज मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है, विनय सिंह के मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विनय सिंह के नेतृत्व में भाजपा बूथ स्तर तक और भी मजबूत होगी जिसका फायदा पार्टी को 2025 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा।