गोरखपुर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फर्जी लोन ऐप और सोशल मीडिया पेज बनाकर लोगों को कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा दिया जाता था। रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे वसूले जाते थे, लेकिन न लोन मिलता था और न ही रकम वापस होती थी। पुलिस ने मोबाइल, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं।
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #UPPolice #GorakhpurPolice