नौगढ़: विधायक कैलाश खरवार ने ग्राम सभा बाघी पंचायत भवन में जनता दरबार का आयोजन किया
नौगढ़ चकिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश खरवार ने बुधवार दोपहर 03 बजे बाघी ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें राजस्व, सड़क, पेयजल और विद्युत विभाग से संबंधित मामले प्रमुख थे। जिसको लेकर संबंधित विभाग को निस्तारण करने का निर्देश दिया।