Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
जनसमस्या
कांग्रेस
चोरी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
r4rajesh055
चारों तरफ पानी, एक कमरे में 10 लोग... बाढ़ के बीच सिसक रही जिंदगी
Katihar, Katihar
| Sep 18, 2026
MORE NEWS
76 कप चाय... आखिर क्यों पिलाई गई फ्री ? PM के जन्मदिन पर चाय वाले फैन का अनोखा अंदाज
Katihar, Katihar | Sep 18, 2026
पीएम मोदी के जन्मदिन पर जश्न, आतिशबाजी से लेकर दीयों की रोशनी तक दिखा उत्साह
Katihar, Katihar | Sep 18, 2026
आज 17.09.2026 को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक कटिहार परिचय कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से EVM वेयरहाउस तथा VVPAT का नियमित मासिक निरीक्षण किया गया एवं उपस्थित पदाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मी गण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Chief Electoral Officer, Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Sep 17, 2026
आज दिनांक-17.09.2026 को समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत गरीब, वंचित एवं जरुतमंद के जीवन में सकारात्मक परिर्वतन लाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर एक विशेष शिविर प्रखंड कार्यालय कटिहार के परिसर में आयोजित की गई जिसमें जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, कटिहार अन्तर्गत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अन्तर्गत 9 दिव्यांगजनों को, . 7 विधवा महिलाओं को, 10 वृद्धजनों को पेंशन का स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। साथ ही 05 लाभुकों को अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना एवं 01 लाभुक को मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित किया गया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, कटिहार अन्तर्गत कुल 18 लाभुकों को सहायक उपकरण, एवं 01 लाभुक को बैट्री चालित ट्राइसाईकल का वितरण किया गया। सक्षम, समाज कल्याण विभाग बिहार द्वारा संचालित योजना "उज्जवल दृष्टि योजना" अन्तर्गत कुल- 03 लाभुकों को चश्मा प्रदान किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक, कटिहार सदर श्री तारकिशोर प्रसाद, जिला पदाधिकारी कटिहार, श्री आशुतोष द्विवेदी, वरीय उप समाहर्त्ता, कटिहार श्री अभिषेक रंजन, सचिव कोशी क्षेत्रीय, वृद्ध/विधवा/विकलांग समिति, श्री शिव शंकर रमाणी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग - सह- जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, कटिहार श्रीमति यशस्वी, एवं बुनियाद केन्द्र/सामाजिक सुरक्षा के कर्मीगण उपस्थित रहें। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar @topfans #कटिहार #katihar
Katihar, Bihar | Sep 17, 2026
आज दिनांक:-17.09.2026 को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के सहायक श्रमायुक्त, कटिहार में श्रम कल्याण दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री कमलेश सिंह देव, मुख्य अतिथि, श्री विजय कुमार श्रीवास्तव मुख्य न्याय संरक्षक कटिहार,श्री विकास सिंह, कटिहार श्रमिक संघ, श्री अर्जुन यादव, मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष, सहायक श्रमायुक्त, कटिहार श्रम अधीक्षक, कटिहार, सभी श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, कटिहार एवं पूरे जिले से आये हुए श्रमिक बंधु उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रमिक के समस्या से संबंधित निष्पादन के संबंध में चर्चा किया गया। साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री कमलेश सिंह देवु के द्वारा DALSA कटिहार (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के विधिक सेवाऐं) योजना 2015 के बारे में विस्तारित जानकारी दी गयी। DALSA कटिहार के द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनके हित एवं विधि सहायता के बारे में विस्तारित जानकारी दी गयी। इसी दौरान उपस्थित श्रमिकों को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तारित रूप से जानकारी दिया गया, एवं विभाग से संबंधित विभिन्न अधिनियमों का जानकारी दिया गया जो श्रमिकों के हित में हो। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans #katihar
Katihar, Bihar | Sep 17, 2026
16 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी कटिहार द्वारा वृहद आश्रय गृह कटिहार का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में उन्होंने बच्चों से वार्ता कर गृह में मेनू के अनुसार भोजन मिलने की पृच्छा की। शौचालय, स्नानागार और शयन कक्ष के साफ सफाई का निरीक्षण किया और संतोषप्रद पाया। बच्चों की पढ़ाई, मनोरंजन की व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा बृहद आश्रय गृह के परिसर के लाइट्स को सही करने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण के क्रम में प्रतिनियुक्ति गृह रक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे रोस्टर के अनुसार सजग होकर मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। बच्चों के पलायन की घटना होने पर सीधे उनपर कारवाई की जाएगी। शेष सभी व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के समय सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, रविशंकर तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, डॉ सूरज कुमार, प्रभारी सिविल सर्जन सौरेंद्रजीत सरकार , वरीय उपसमाहर्ता , नैमिष कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी, शंभू प्रसाद एवं अन्य उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar #katihar
Katihar, Bihar | Sep 17, 2026
प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास (ECD) को सुदृढ़ करने हेतु पायलट प्रोजेक्ट की कार्ययोजना पर बैठक आयोजित Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar प्रारंभिक बाल्यावस्था, विशेषकर जन्म से 6 वर्ष की आयु तक की अवधि, बच्चों के शारीरिक, मानसिक, संज्ञानात्मक, भाषायी, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास की आधारशिला है। इस महत्वपूर्ण अवधि में गुणवत्तापूर्ण पोषण, responsive caregiving, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण, खेल-आधारित सीखने तथा समय पर विकासात्मक देरी की पहचान बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों को Early Childhood Development (ECD)-friendly centres के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल की जा रही है। इसी क्रम में 16.09.2026 को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केंद्रों पर ECD को सुदृढ़ करने एवं प्रस्तावित पायलट प्रोजेक्ट की कार्ययोजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में UNICEF बिहार की राज्य स्तरीय टीम से Dr. Monika Nielsen, Chief of Field Office, UNICEF Bihar; Dr. Antaryami Dash, Nutrition Specialist; Dr. Shivani Dar, Nutrition Officer; Raghvendra Kumar, State Consultant – Early Childhood Development; Nidhi एवं Shubham, District Nutrition Consultants; तथा Sahanubhuti, Consultant के साथ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं जिला समन्वयक, ICDS सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के समग्र विकास के लिए अधिक अनुकूल बनाने, खेल एवं गतिविधि आधारित सीखने, आयु-उपयुक्त ECD गतिविधियों, विकासात्मक माइलस्टोन की पहचान, अभिभावक सहभागिता, घर-आंगनबाड़ी केंद्र के बीच बेहतर समन्वय तथा बच्चों के लिए सुरक्षित एवं stimulating learning environment विकसित करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रस्तावित पायलट प्रोजेक्ट के प्रारंभिक चरण में मनिहारी प्रखंड के कुल 50 आंगनबाड़ी केंद्रों को ECD के दृष्टिकोण से विकसित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले के प्रत्येक प्रखंड में 2-2 आंगनबाड़ी केंद्रों को पायलट केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इन केंद्रों पर प्रस्तावित ECD गतिविधियों एवं प्रक्रियाओं का क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं दस्तावेजीकरण किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल पोषण एवं प्री-स्कूल शिक्षा प्रदान करने वाले केंद्रों के रूप में नहीं, बल्कि 0–6 वर्ष के बच्चों के समग्र विकास, प्रारंभिक सीखने, अभिभावक सहभागिता और समय पर विकासात्मक आवश्यकताओं की पहचान एवं सहायता के लिए समग्र ECD केंद्र के रूप में सुदृढ़ करना है।
Katihar, Bihar | Sep 17, 2026
बाढ़ में चूल्हे पड़े ठंडे, बड़हरा धनकाहा में राहत लेकर पहुंचा राष्ट्रीय वंचित जागरण मंच दर्जनों बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच बांटा सूखा राशन, समस्याओं की भी ली जानकारी
Katihar, Katihar | Sep 17, 2026