16 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी कटिहार द्वारा वृहद आश्रय गृह कटिहार का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण में उन्होंने बच्चों से वार्ता कर गृह में मेनू के अनुसार भोजन मिलने की पृच्छा की। शौचालय, स्नानागार और शयन कक्ष के साफ सफाई का निरीक्षण किया और संतोषप्रद पाया। बच्चों की पढ़ाई, मनोरंजन की व्यवस्था की समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा बृहद आश्रय गृह के परिसर के लाइट्स को सही करने का निर्देश दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण के क्रम में प्रतिनियुक्ति गृह रक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे रोस्टर के अनुसार सजग होकर मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।
बच्चों के पलायन की घटना होने पर सीधे उनपर कारवाई की जाएगी।
शेष सभी व्यवस्था पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के समय सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, रविशंकर तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, डॉ सूरज कुमार, प्रभारी सिविल सर्जन सौरेंद्रजीत सरकार , वरीय उपसमाहर्ता , नैमिष कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी, शंभू प्रसाद एवं अन्य उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar #katihar
7 views | Katihar, Bihar | Sep 17, 2026