आज दिनांक-17.09.2026 को समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत गरीब, वंचित एवं जरुतमंद के जीवन में सकारात्मक परिर्वतन लाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर एक विशेष शिविर प्रखंड कार्यालय कटिहार के परिसर में आयोजित की गई जिसमें जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, कटिहार अन्तर्गत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अन्तर्गत 9 दिव्यांगजनों को, . 7 विधवा महिलाओं को, 10 वृद्धजनों को पेंशन का स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। साथ ही 05 लाभुकों को अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना एवं 01 लाभुक को मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित किया गया।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, कटिहार अन्तर्गत कुल 18 लाभुकों को सहायक उपकरण, एवं 01 लाभुक को बैट्री चालित ट्राइसाईकल का वितरण किया गया। सक्षम, समाज कल्याण विभाग बिहार द्वारा संचालित योजना "उज्जवल दृष्टि योजना" अन्तर्गत कुल- 03 लाभुकों को चश्मा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर माननीय विधायक, कटिहार सदर श्री तारकिशोर प्रसाद, जिला पदाधिकारी कटिहार, श्री आशुतोष द्विवेदी, वरीय उप समाहर्त्ता, कटिहार श्री अभिषेक रंजन, सचिव कोशी क्षेत्रीय, वृद्ध/विधवा/विकलांग समिति, श्री शिव शंकर रमाणी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग - सह- जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, कटिहार श्रीमति यशस्वी, एवं बुनियाद केन्द्र/सामाजिक सुरक्षा के कर्मीगण उपस्थित रहें।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar @topfans #कटिहार #katihar
Katihar, Bihar | Sep 17, 2026