बक्सर: पुलिस के द्वारा रात्रि में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के क्रम में अलग-अलग मामलों में कुल 11 अभियुक्त हुए गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Mar 21, 2024 जिले की पुलिस के द्वारा रात्रि में भी सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. बीते 24 घंटे में कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. सभी अलग-अलग मामलों में वांछित थे. पुलिस के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है. जिन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है वह शराब सेवन, शराब बरामदगी तथा लंबित वारंट में गिरफ्तार हुए हैं.