बक्सर: अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने जिले के बैंकों एवं पेट्रोल पंपों पर दिखाई सक्रियता, किया निरीक्षण.
Buxar, Buxar | Mar 21, 2024 जिला में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता लगातार दिख रही है इस क्रम में बुधवार को दिन में वित्तीय संस्थानों के साथ ही पेट्रोल पंप एवं अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों से संबंधित संस्थाओं का पुलिस द्वारा निरीक्षण किया गया. इस दौरान विभिन्न बैंकों के साथ ही नगर में संचालित विभिन्न पेट्रोल पंप पर पुलिस ने दिन में निरीक्षण कर अपनी सक्रियता दिखाई.