बक्सर: जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी प्रदर्शनकारी लगातार कर रहे थे कानून का उल्लंघन: अंशुल अग्रवाल डीएम बक्सर
Buxar, Buxar | Mar 21, 2024 DM अंशुल अग्रवाल ने बुधवार की देर रात प्रेसवार्ता में कहा कि जिले में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद व पटना उच्च न्यायालय के आदेश का चौसा थर्मल पॉवर प्लांट के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर रहे लोगों के द्वारा उल्लंघन किया जा रहा था. जबकि उनकी 11 सूत्री मांगों को लेकर जिला प्रशासन हल करने का हर संभव प्रयास हर रोज करता आ रहा था.