बक्सर: चौसा में हुए उपद्रव के बाद डीएम ने प्रेस वार्ता कर मामले को लेकर दी जानकारी
Buxar, Buxar | Mar 21, 2024 चौसा में हुए उपद्रव के बाद जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल तथा एसपी मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की और यह बताया कि उपद्रव में पुलिसकर्मी व अधिकारी मिलाकर कुल 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई लोगों का इलाज पटना में भी किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त उपद्रव करने वाले कुल 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है. थर्मल पावर प्लांट निर्माण कार्य जारी रहेगा.