केरा मेला के मौके पर राजबाड़ी में सोमवार की रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा पौराणिक कथाओं पर आधारित छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। केरा मेला के मौके पर राजबाड़ी और केरा मंदिर में छऊ नृत्य का आयोजन सदियों पुरानी परंपरा है। वहीं छऊ नृत्य देखने के लिए आस पास के ईलाकों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे।