21 अक्टूबर 2026 को पोलो ग्राउंड में होने वाले रावण वध कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को पूरी व्यवस्था करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।