इंदौर ब्रेकिंग | खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह का जीर्णोद्धार आखिर क्यों रुका?
डेढ़ महीने से बंद पड़ा निर्माण कार्य, मंदिर के मुख्य द्वार में बदलाव को लेकर उठे सवाल!
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में गर्भगृह, मुख्य प्रवेश द्वार और बाहरी परिसर में जोर-शोर से शुरू हुआ जीर्णोद्धार कार्य आखिर अचानक क्यों रुक गया? बताया जा रहा है कि पिछले करीब डेढ़ महीने से काम बंद है।
जानकारी के अनुसार, मंदिर के एक भक्त के सहयोग से यह कार्य कराया जा रहा था। दावा किया गया था कि मुख्य द्वार चौड़ा करने, गर्भगृह की सजावट और बाहर के लगभग 10 फीट हिस्से को नीचे करने से श्रद्धालुओं को दर्शन में सुविधा मिलेगी। सिंहस्थ के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की संख्या को भी इसकी वजह बताया गया था।
गर्भगृह में बदलाव पर उठी आपत्ति!
इसी बीच शहर के एक प्राचीन नवग्रह मंदिर के पुजारी ने गर्भगृह और मुख्य प्रवेश द्वार में किए गए बदलावों पर नाराजगी जताई। उन्होंने धार्मिक वास्तु
Indore, Indore | Nov 1, 2026