🚨 थाना विजय नगर पुलिस की अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार।
🔹 आरोपियों के मकान से घरेलू एवं कमर्शियल कुल 49 गैस सिलेंडर, गैस रिफिलिंग मशीन एवं तौल कांटा जब्त।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु थाना विजय नगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी भमोरी, राम नगर स्थित एक मकान में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के भंडारण एवं रिफिलिंग का खुलासा किया गया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों मुकेश सोलंकी एवं निलेश सोलंकी को गिरफ्तार कर आवश्यक सामग्री जब्त की।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार, DCP जोन-02 श्री अमन सिंह राठौड़, ADCP श्री अमरेन्द्र सिंह एवं ACP श्री पराग सैनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री चन्द्रकांत पटेल के नेतृत्व में की गई।
#IndorePolice #mppolice
Indore, Indore | Oct 31, 2026