अशोक नगर: ईश्वरखेड़ी गांव में शराब के नशे में पिता और भाई ने छोटे बेटे से की मारपीट, दोनों घायल
अशोकनगर जिले के ईश्वर खेड़ी गांव में एक युवक ने अपने पिता एवं बड़े भाई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर खेड़ी गांव में झींगुरिया पुत्र हरलाल अहिरवार उम्र 70 वर्ष एवं जयराम पुत्र झीगुरिया उम्र 35 वर्ष के साथ छोटे बेटे बलवीर अहिरवार ने गुरुवार की रात 8:30 बजे शराब के नशे में दोनों के साथ मारपीट कर दी। जिससे दोनों घायल हो गए।