परिहार: अपहरण के आरोप पर प्रेमिका ने वीडियो में कहा, 'अपनी मर्जी से आई हूं'
परिहार थाना के सुतिहारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रहा है। वीडियो में मोनू कुमार लड़की के पिता द्वारा अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाए जाने की बात कहता नजर आता है। इसके बाद वह लड़की से सीधे सवाल करता है कि क्या वह उसे अगवा कर लाया है? जवाब में लड़की साफ कहती है कि वह अपनी मर्जी से आई है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्