हुज़ूर: भोपाल में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के खिलाफ NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Oct 6, 2025 जहरीले कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के खिलाफ एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जेपी अस्पताल स्थित स्वास्थ्य संचालनालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के पोस्टर को कफ सिरप पिलाकर प्रतीकात्मक विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जहरीले सिरप की खरीद और वितरण में बड़े पैमाने पर कमीशन खोरी हुई|