हुज़ूर: भोपाल के खजुरी थाना क्षेत्र में अवैध शराब परोसने के आरोप में पुलिस का बड़ा एक्शन
Huzur, Bhopal | Oct 6, 2025 भोपाल के खजुरी थाना क्षेत्र में अवैध शराब परोसने के आरोपों पर पुलिस का बड़ा एक्शन लिया। खजुरी पुलिस की टीम ने तीन प्रमुख क्लब और रिसॉर्ट्स पर अचानक दबिश देकर आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में मोक्ष क्लब, क्लब कबाना और वायु रिसॉर्ट के संचालक और ग्राहक फंस गए।