हुज़ूर: 13 सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता न मिलने पर स्वास्थ्य संचालनालय के बाहर नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Oct 6, 2025 राजधानी में नर्सिंग स्टूडेंट्स ने सोमवार को स्वास्थ्य संचालनालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्राएं दफ्तर पहुंचकर धरने पर बैठ गईं और जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि प्रदेश के 13 सरकारी नर्सिंग कॉलेजों को अब तक मान्यता नहीं मिली है। मान्यता न मिलने से वे परेशान है और अब उन्हें मजबूरन प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेना पड़ सकता है|