हुज़ूर: परवलिया में फिर पकड़ा गया गौ मांस, विधायक रामेश्वर शर्मा की कड़ी प्रतिक्रिया
Huzur, Bhopal | Oct 6, 2025 भोपाल के परवलिया क्षेत्र में एक बार फिर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौ मांस पकड़ा है। घटना पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लगातार गौकशी के मामले सामने आना चिंता का विषय है। इस पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को स्वयं मैदान में उतरना होगा।