बक्सर: डीएम ने की जन सुनवाई, 25 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश
Buxar, Buxar | May 18, 2026 कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सात निश्चय-03 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत डीएम साहिला ने आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जन सुनवाई की। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता तथा विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। जन सुनवाई में प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याए रखीं।