बिहारीगंज: आनंद जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की प्रथम वार्षिक आमसभा आयोजित
बिहारीगंज के हर्षा विवाह भवन में आनंद जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की प्रथम वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में पिछले वित्तीय वर्ष के कार्यों की समीक्षा और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि सीएलएफ के अंतर्गत 54 वीओ की लाइव एंट्री पूरी हो चुकी है, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सीएलएफ की आय 27 लाख 33 हजार 344 रुपये रही।