लखीसराय: पचना रोड संसार पोखर से पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया, भेजा जेल
कवैया थाना की पुलिस द्वारा मंगलवार के अपराह्न 5:46 बजे जारी प्रेस ब्रीफ के मुताबिक पचना रोड संसार पोखर से चोरी मामले में इसी मोहल्ला के रहने वाले अखिलेश ठठेरा के पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. 10 फरवरी 2025 की रात आरोपी एवं उनके साथियों ने इसी मोहल्ला के रहने वाले स्व. राजो प्रसाद वर्मा के पुत्र सूरज कुमार के घर चोरी किया.