लखीसराय: सदर अस्पताल में मातृ एवं प्रसवकालीन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
सदर अस्पताल के सभागार में मंगलवार की दोपहर 12:45 पर जिला स्तरीय मातृ एवं प्रसवकालीन मृत्यु निगरानी पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन एवं अन्य चिकित्सकों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक के रूप में प्रमंडल स्तरीय रूपनारायण शर्मा के साथ अन्य चिकित्सक मौजूद रहे